फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों का पानी साफ होने के बाद ही जाएगा तवी में, डीपीआर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। गंदे नालों से प्रदूषित हो रही सूर्यपुत्री तवी नदी का जल साफ और निर्मल होगा। नदी में गंदगी घोलने वाले 13 नालों को डायवर्ट कर भगवती नगर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। प्रोजेक्ट पर 43.49 करोड़ का खर्च आएगा। अर्बन इनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट (यूईईडी) ने डीपीआर तैयार कर ली है।
विज्ञापन

यूईईडी के अधीक्षण अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने नगर निगम के मेयर चंद्रमोहन गुप्ता के समक्ष डीपीआर का प्रस्तुतिकरण कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तवी में शहर के 13 नाले गिरते हैं। शहर की गंदगी नदी में जाने से जल प्रदूषण होता है। नदी के दाहिने तट से इन सभी नालों को भगवती नगर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा। परियोजना के मूर्त रूप लेते ही एक ही झटके में तवी नदी के जल को दूषित होने से बचाया जा सकेगा। वहीं, नगर निगम के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने बताया कि डीपीआर तैयार होने के बाद अब उपराज्यपाल के समक्ष मामले को उठाया जाएगा। निगम प्रयास करेगा कि जल्द से जल्द परियोजना के लिए पैसा उपलब्ध हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें