अखनूर। शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर सीमांत क्षेत्र में भी मंदिरों में सजावट जारी है। कस्बे के कामेश्वर महादेव मंदिर में महंत रामेश्वर दास की देखरेख में मंदिर में रंग रोगन कराया जा रहा है। हर वर्ष मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारियां भी जोरों पर हैं। बच्चों के लिए झूले और दुकानें आवंटित की जा रही हैं। पार्किंग स्थल के लिए मंदिर कमेटी ने अलग से व्यवस्था की है।
वहीं मंदिर में शनिवार से भागवत कथा भी शुरू हो गई है, जो 12 मार्च तक चलेगी। मंदिर के महंत रामेश्वर दास ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर में शिवरात्रि पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर मे 6 से 23 मार्च तक रोज धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।