कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) 27 जुलाई को हज़रतबल परिसर स्थित दीक्षांत समारोह परिसर में मेगा एलुमनाई मीट-2025 का भी आयोजन कर रहा है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
इसी कड़ी में कश्मीर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलोफर खान ने एसकेआईएमएस के निदेशक प्रो. (डॉ.) मोहम्मद अशरफ गनी को पत्र लिखकर उन्हें समारोह में सम्मानित किए जाने के लिए सबसे प्रतिष्ठित पूर्व छात्रों में से एक के रूप में नामांकित करने की जानकारी दी है। पत्र में लिखा है कि आपके अल्मा मेटर को शैक्षणिक क्षेत्र में आपके अपार योगदान पर गर्व है। मेगा पूर्व छात्र मिलन समारोह 2025 का उद्देश्य केयू के पूर्व छात्रों की उपलब्धियों का जश्न मनाना और विश्वविद्यालय तथा उसके पूर्व छात्रों के बीच संबंधों को मज़बूत करना है। इस समारोह में गणमान्य व्यक्तियों, संकाय सदस्यों और प्रमुख पूर्व छात्र भाग लेंगे। संवाद