फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एम्स विजयपुर में कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ, प्रो. डॉ. संजीव सिन्हा ने संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा/विजयपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान विजयपुर में नए कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी की तैनाती हुई है। एम्स नई दिल्ली के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर प्रो. डॉ. संजीव सिन्हा को एम्स विजयपुर का नया कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) के आधार पर की गई है।

प्रो. डॉ. संजीव सिन्हा चिकित्सा सेवा, शिक्षण, शोध एवं अकादमिक क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ एम्स विजयपुर जम्मू की जिम्मेदारी संभाली है। उनके नेतृत्व में संस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, उच्च स्तरीय शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न विभागों के बीच अकादमिक सहयोग को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

बताया गया है कि उनकी नियुक्ति को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है। यह नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष, 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगी।
इस नेतृत्व परिवर्तन के साथ प्रो. डॉ. डीएन शर्मा का कार्यकाल समाप्त हो गया है। उन्होंने 10 जनवरी 2026 को एम्स विजयपुर जम्मू के कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ का पदभार संभाला था और संस्थान के विकास के महत्वपूर्ण चरण में अपनी सेवाएं दीं। एम्स ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

एम्स विजयपुर जम्मू परिवार ने प्रो. (डॉ.) संजीव सिन्हा का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और दूरदर्शी नेतृत्व से संस्थान चिकित्सा शिक्षा, शोध और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें