फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पाक नेताओं के साथ दिल्ली में होगी दिल की बात

Mon, 03 Dec 2018 08:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
विज्ञापन
प्रो. भीम सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान की एक मंच पर दिल से दिल की बात कराने के लिए प्रो. भीम सिंह ने दोनों देश के प्रधानमंत्रियों को पत्र लिखा है। भीम सिंह ने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को पत्र लिखकर उनसे गिलगित-बाल्तिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के नेताओं को नई दिल्ली में होने वाले दिल से दिल की बात सम्मेलन में भाग लेने की अनुमति देने का आग्रह किया है। प्रो. भीम सिंह ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी पाक के सभी नेताओं को प्रवेश परमिट जारी करने में हस्तक्षेप करने की अपील की है।
विज्ञापन


प्रो. सिंह ने बताया कि दिल से दिल की बात के आयोजन में इसलिए देरी हो रही है, क्योंकि पाकिस्तान सरकार से जम्मू-कश्मीर के नेताओं को सम्मेलन में शामिल होने की अनुमति नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि पाक प्रधानमंत्री ने करतारपुर कॉरिडोर की नींव रखने के अवसर पर पिछले सप्ताह सकारात्मक दृष्टिकोण का परिचय दिया था। उन्होंने कहा इस सम्मेलन में गिलगित-बल्तिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के नेताओं के साथ सामाजिक और राजनीतिक नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

इससे पहले प्रो. भीम सिंह की अध्यक्षता में 2005 और 2007 में दिल से दिल की बात का आयोजन किया गया था। जिसमें पाक अधिकृत कश्मीर के पूर्व प्रधानमंत्री सरदार अब्दुल कयूम खान के साथ जम्मू-कश्मीर के दोनों तरफ  के नेताओं ने भी भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें