संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कांग्रेस के कार्यकारी राज्य अध्यक्ष व जम्मू रियासी से पार्टी के प्रत्याशी रमण भल्ला ने गांव बडियाल ब्राह्मणा का दौरा कर ग्रामीणों की दिक्कतों के बारे में जानकारी प्राप्त कर शीघ्र समाधान किए जाने का वादा किया। इस दौरान कांग्रेस नेता दीलीप कुमार, अमृत बाली, चरणजीत सिंह आदि भी मौजूद थे। गांव के लोगों ने धान की रोपाई के लिए नहरी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाने सहित अन्य समस्याएं बताईं।
रमण भल्ला ने कहा कि किसान, मजदूर व छोटे दुकानदार सरकार की गलत नीतियों के चलते दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर दूकानदारों व युवा वर्ग के लोगों की अनदेखी को दूर किया जाएगा। इस दौरान इन्द्र शाह, विजय कुमार, पवन भगत सहित क्षेत्र के कई किसान मौजूद थे। संवाद