फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हर मदद मिल रही...बस कुछ और दिन खाना हम तक पहुंचा दें

विज्ञापन
गुज्जर नगर में घरों से मलबा साफ करते लोग।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। दो दिनों से पानी नहीं बरस रहा, धूप भी खिली है पर राजीव काॅलोनी के लोगों के चेहरे से हंसी गायब है। सब कुछ गंवा देने के बाद अब तो उम्मीद भी नहीं बची...हंसें भी तो कैसे।
विज्ञापन

यह कहते हुए समूह में खड़ी महिलाओं में सबसे बुजुर्ग राजकुमारी की आंखें भर आतीं हैं। कहती हैं कि आज खाना नहीं मिला, पर यह शिकायत नहीं है। राजकुमारी के साथ ही फरीदा, प्रमिला, सीमा, रीमा, लक्ष्मी सभी एक स्वर में कह उठती हैं कि हां....आज भूख लगी है, पर दोपहर के दो बज गए पर खाना नहीं मिला। राजीव कॉलोनी में बाढ़ का पानी आ जाने से लोगों को एमएम काॅलेज में ठहराया गया है। दिन ढलते ही सभी अपने घरों पर आ जाते हैं। साफ-सफाई का सिलसिला जारी है। राजकुमारी हाथ पकड़कर ले जाती हैं। कहती हैं कि मेरा घर देखिए...यह गद्दा, कमरा सब मलबे में है, मिट्टी में सन चुका है। आज हमें ढेर सारे बर्तन मिले..पर खाना बनाएं कहां। प्रमिला, सीमा कहती हैं कि बच्चे भूखे हैं। हम सभी की प्रशासन से और मदद करने वाली संस्थाओं से हाथ जोड़कर विनती है कि हमें कुछ दिन और खाना दे दें, हमारा घर रहने-पकाने लायक हो जाए तो हम खुद ही बना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें