जम्मू। पुराने शहर में 15 दिन पहले नालियों की खोदाई के दौरान पानी के पाइप जगह-जगह से टूट गए, जिन्हें अभी तक ठीक नहीं किया गया है। रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इस कारण इलाके में पानी की किल्लत हो गई है। लोग इस बारे में जलशक्ति विभाग से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हो पाई है।
मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष चंदन गुप्ता ने कहा कि जलशक्ति विभाग के अधिकारियों कहना है कि अभी बजट नहीं है। बजट मिलने के बाद ही काम करवाया जा सकता है। वहीं, नगर निगम ने भी खोदाई का काम करवाया, लेकिन टूटे पाइप ठीक नहीं करवाए। एक्सईएन सुरेंद्र खजुरिया ने कहा कि समस्या का हल किया जाएगा। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी।