फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी और बारिश का कहर, शहर में आठ ट्रांसफार्मर जले, बिजली-पानी की आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले में बुधवार रात को बारिश के साथ आई आंधी के कारण कई परेशानियां खड़ी हो गईं। पेड़ गिरने से बिजली के ट्रांसफार्मर जल गए, कहीं तार टूट गए। बुधवार रात नौ बजे गुल हुई बिजली वीरवार दोपहर को बहाल हो पाई।
विज्ञापन

बिजली बंद रहने से पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा। सुबह आने वाली पानी की सप्लाई देरी से आई। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी हुई। शाम को ही शहर में पर्याप्त पानी मिल पाया।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को चली आंधी से शहर में आठ ट्रांसफार्मर जल गए। मुट्ठी, नरवाल, गंग्याल, सतवारी सहित अन्य इलाकों में ट्रांसफार्मर जले हैं। कई जगहों में बिजली के तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिन्हें वीरवार दोपहर तक मुलाजिमों ने दुरुस्त किया।
विज्ञापन

बिजली निगम के एमडी गुरमीत सिंह ने कहा कि जम्मू संभाग में आंधी के कारण परेशानी आई है, वीरवार देर शाम तक पूरे संभाग में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
उधर, बागवानी और खेतीबाड़ी पर भी आंधी और बारिश का असर पड़ा है। कई इलाकों में गेहूं की थ्रेशिंग का काम प्रभावित हुआ है। आम, सेब, खुमानी, आड़ू, लीची की फसल को नुकसान पहुंचा है। कृषि निदेशक केके शर्मा ने कहा कि बारिश से पहाड़ी क्षेत्रों में जारी गेहूं की थ्रेशिंग का काम प्रभावित हुआ है। इन दिनों पहले बारिश पहाड़ों तक सीमित रहती थी। इस बार समतल इलाकों में बारिश होने से खेतों में नमी हुई है, जिससे धान की बिजाई में फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें