फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारों पर लगे होर्डिंग्स को प्रशासन ने हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बा के चौक चौराहों व हाईवे किनारों पर लगे बडे़-बडे़ होर्डिंग्स से कई हादसे हो चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट ने भी आदेश निकाला। सांबा नगर परिषद व जिला प्रशासन की ओर से होर्डिंग्स को हटाने के लिए अभियान चलाया गया था। हाईवे के किनारों एवं चौक चौराहों पर लगाए गए होर्डिंग्स उतार दिए गए थे। गत दिनों एक निजी डॉक्टर द्वारा कस्बा में होर्डिंग्स लगाए गए थे जिन्हें तुरंत उतार दिया गया था।
विज्ञापन

एमसी अध्यक्ष पवन कोहली ने कहा कि कस्बे के चौक चौराहों में किसी भी प्रकार का कोई होर्डिंग्स नहीं लगाने दिया जा रहा है। जो लगे थे उन्हें उतार दिया गया है। किसी को अनुमति भी नहीं दी जा रही है। गत दिनों एक निजी डॉक्टर द्वारा कस्बे में होर्डिंग्स लगाए थे कमेटी कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत हटा दिया। अगर कहीं कोई रह गया है तो सोमवार तक उसे भी हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें