फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में शनिवार देर रात को शुरू हुई बारिश का क्रम रविवार को भी जारी रहा है। इससे जहां जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है वहीं जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। उधर, माहौर, दरमाड़ी और अरनास के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

रविवार को दिनभर बारिश जारी रही, जिससे नगर के बाजार पूरी तरह से सुनसान रहे। जिन दुकानदारों ने दुकानें खोल रखीं थीं वह भी ग्राहकों की बाट जोहते नजर आए। बारिश के चलते बिजली व्यवस्था भी चरमराई रही। कई स्थानों पर शनिवार रात को बिजली गुल है, जो रविवार को रविवार शाम को समाचार लिखे जाने तक बहाल नहीं हो पाई थी। नगर में भी दिनभर बिजली की आंखमिचौनी जारी रही। बारिश से माहौर के लिए जाने वाला मार्ग पुरी तरह से बंद रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें