फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह से जम्मू आ रही तेज रफ्तार बस दो सौ फुट गहरी खाई में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। बटोत-डोडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बस के गहरी खाई में गिरने से चालक सहित 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका जीएमसी डोडा में उपचार जारी है और सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बटोत-डोडा हाईवे पर सुबह आठ बजे भद्रवाह से जम्मू की ओर आ रही तेज रफ्तार बस (जेके02 बीके-7199) डोडा मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर गणपत पुल पर फिसलन और कोहर के चलते अनियंत्रित हो कर दो सौ फुट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव एवं राहत अभियान शुरू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला और जीएमसी डोडा पहुंचाया। यहां पर सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बस नहीं पलटी वरना हो सकता था काफी नुकसान
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बस सीधे ही खाई में गई है। बीच में पलटा नहीं खाने के कारण बस में मौजूद सभी यात्रियों को चोटें ही आई हैं। अगर वह पलट जाती तो जानी नुकसान हो सकता था। इसके अलावा पास में ही चिनाब है, जिसमें गिरने से भी बस बच गई है।
विज्ञापन

ये लोग हुए घायल
चालक पुष्पेंद्र सिंह (32) निवासी कटड़ा, सह चालक सुशील सिंह (24) निवासी रामनगर (उधमपुर), मोहम्मद शब्बीर (35) निवासी गुंदना (डोडा), अशोक कुमार (36) निवासी जम्मू, वीरता देवी (33) निवासी भद्रवाह, अरुण कुमार (22)निवासी भाला भद्रवाह, नसीमा बेगम (45) निवासी भाला भद्रवाह, इंद्र कुमार (63) निवासी भद्रवाह, निरमा देवी (45) निवासी उधमपुर, हिमांशु (04) निवासी उधमपुर और कमलेशा देवी (60) निवासी भद्रवाह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें