फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड-कंडम ट्रकों पर कार्रवाई के लिए सहयोग करें अन्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ओवरलोड और कंडम हो चुके ट्रक सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं, लेकिन इनके मालिकों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही। इसका कारण यह भी है कि यातायात पुलिस अकेले कार्रवाई करने में कामयाब नहीं हो पा रही। लिहाजा यातायात पुलिस ने कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग, आबकारी एवं कर विभाग, लोक निर्माण विभाग और मापतोल विभाग से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन

एसएसपी ट्रैफिक शिव कुमार का कहना है कि बहुत से अनफिट और ओवरलोडिड ट्रक सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन पुलिस के पास इतनी मैनपावर नहीं कि सभी वाहनों की जांच की जा सके। इसलिए अन्य विभागों को चाहिए कि ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें। कार्रवाई करने में मदद करें। जब सभी विभाग मिलकर कार्रवाई करेंगे तो ही नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कस पाएगा। ट्रकों को तकनीकी रूप से चेक करने के लिए परिवहन विभाग का सहयोग जरूरी है, इसलिए कुछ ऐसी जगहों पर तकनीकी ढांचा विकसित करना होगा, जहां पर ओवरलोड और कंडम वाहनों को चेक किया जा सके। इसके बाद कार्रवाई की जा सकती है।
बीते रोज नरवाल में भी बेकाबू हुए ट्रक के कारण बड़ा हादसा हो गया, जिसने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए छह लोगों को रौंद दिया, जिनमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसा ट्रक की ब्रेक फेल होने से हुआ, ऐसा बताया जा रहा है। यदि तकनीकी रूप से इसे चेक किया होता तो यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें