फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी संकट से हाहाकार, कांजी हाउस क्षेत्र में टैंकरों से आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बिजली कटौती के कारण शहर में पानी की समस्या बढ़ती जा रही है। पीने के लिए पानी के लिए हाहाकार मची है। कांजी हाउस के आसपास इलाकों में रविवार को नलों में पानी नहीं आया, यहां टैंकरों से आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

नरवाल, बठिंडी, सुंजवां, मुट्ठी, बेलीचराना और अन्य इलाकों में भी पीने का पानी न मिलने से लोग परेशान हुए। शहर के अन्य इलाकों में पानी 15 से 20 मिनट तक मिला। इस कारण रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी आई। बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई थी। इससे बिजली कट लग रहे थे। मोटरें कम समय के लिए चलने से टैंकों में पर्याप्त पानी जमा नहीं हो पाया, जिससे सप्लाई भी प्रभावित हुई। मौजूदा समय में शहर को 40 एमजीडी तक ही पानी की आपूर्ति हो रही है। शहर में एक घंटा पानी की आपूर्ति के लिए 54 एमजीडी पानी की चाहिए। बारिश के बाद अब तापमान में गिरावट आने से बिजली कटौती की समस्या थोड़ी हल हुई है, तो पानी की आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। न्यू प्लाट और आसपास इलाकों में खराब मोटरें अब तक ठीक नहीं हो पाई हैं।
--------
टैंकर पहुंचते ही जुटी भीड़,
सामाजिक दूरी का नहीं रखा ध्यान
कांजी हाउस इलाके में टैंकर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा गया, न तो कई लोगों ने मास्क पहना था। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने का भी खतरा बढ़ रहा है। लोगों को जागरूक होना होगा।
विज्ञापन

--------
वार्ड-19 में तीन दिन
से नहीं मिली सप्लाई
वार्ड-29 में राजपुरा मंदिर वाली गली में तीन दिन से पीने के पानी की सप्लाई नहीं मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार इस समस्या के बारे में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को बताया जा चुका है, लेकिन इसका हल नहीं किया जा रहा गर्मी के मौसम में पीने के पानी की किल्लत हो गई है। लोगों ने बताया कि तीन दिन के बाद मात्र 30 मिनट ही नलों में पानी छोड़ा जाता है, जिससे रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। नाले के आसपास रहने वाले लोगों को सबसे अधिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विनय कुमार, बंटी, अश्वनी कुमार, रजनीश कुमार, तारा चंद आदि ने जल्द समस्या हल करने की मांग उठाई है।
-------
बिजली कटौती के कारण जलशक्ति विभाग की मोटरें नहीं चल पाने से टैकों में पर्याप्त पानी नहीं भरा गया, इससे समस्या पेश आई। स्थिति सामान्य होने पर आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। लोगों को टैंकरों से पानी दिया जा रहा है।
- सुरेंद्र खजुरिया, एक्सईएन, जलशक्ति विभाग
----------
लोड सामान्य रहने से दिन में
3-4 बार ही लगे बिजली कट
जम्मू। जिले में रविवार को बिजली कटौती से काफी हद तक राहत मिली है। दिन में तीन से चार बार ही कट लगे। बिजली लोड 1100 से 1160 मेगावाट तक ही रहा। हालांकि पहले बिजली कटों के कारण लोग परेशान हो रहे थे। लोड अतिरिक्त बढ़ने पर बिजली निगम ने शेड्यूल कट के लिए अधिसूचना जारी की थी, मगर इस अधिसूचना के हिसाब से अभी शहर में बिजली कटौती शुरू नहीं हुए है। हालांकि ग्रामीण इलाकों में समस्या बनी है। बिजली निगम के एक्सईएन पीडी सिंह ने कहा कि लोड काफी कम रहा है। ऐसे में कट कम समय के लिए लगे हैं। बिजली ढंाचे में सुधार किया जा रहा है, लोगों को राहत दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें