जम्मू। सैनिक कॉलोनी के दो वार्डों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अपनी पार्टी की प्रांतीय अध्यक्ष नम्रता शर्मा ने कहा कि कई बार जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को समस्या बताई जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं किया गया। यहां एक हफ्ते बाद पानी की सप्लाई दी जा रही है।
नियमित पानी न मिलने से वार्ड 69 और 70 के लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। इस समय कोरोना महामारी से स्थिति खराब है, ऊपर से पीने के पानी की कमी ने परेशानी और बढ़ गई है। लोगों को निजी ऑपरेटरों से 1200 रुपये प्रति टैंकर के हिसाब से पानी खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द विभाग ने समस्या हल नहीं की तो धरना शुरू कर देंगे।