फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटरंका मे दरका पहाड़, 25 घर खतरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले की कोटरंका सब डिवीजन के कंडी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक पहाड़ दरकना शुरू हो गया। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह लोग घरों से उठे व अचानक आवाज सुनाई दी। लोगों ने घबराकर आगे पीछे देखा तो पहाड़ पर जमीन धंसना शुरू हो गई। जिस स्थान पर जमीन धंसी है वहां से थोड़ी ही दूरी पर 25 के करीब परिवार रहते हैं, जिनको मलबे में दबने की आशंका सताने लगी। मामले की जानकारी लगते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने मौके का दौरा किया व लोग को सलाह दी कि वह सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। अधिकारी ने आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी हर संभव सहायता करेगा। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जो परिवार घर छोड़कर आगे पीछे जाएंगे उनको टेंट आदि खानपान का सामान भी मुहैया कराया जाएगा। वहीं पहाड़ी से मलबा राजोरी-बुद्धल सड़क पर गिरा, जिससे कम से कम 3 घंटे तक यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें