फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर के डाउनटाउन क्षेत्र में दुकानें मोबाइल इंटरनेट दूसरे दिन भी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। रामबाग इलाके में बुधवार को मुठभेड़ में टीआरएफ कमांडर मेहरान के मारे जाने के बाद श्रीनगर के कई इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी हालात तनावपूर्ण रहे। शुक्रवार को भी श्रीनगर शहर की कई दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे। पुराने शहर के अलावा लाल चौक, रीगल चौक, बडशाह चौक, माईसुमा और आसपास के इलाकों में दुकानें नहीं खुलीं। मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद हैं। इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बता दें कि बुधवार को मेहरान समेत तीन आतंकियों को मुठभेड़ के दौरान मार गिराए जाने के बाद से ही पुराने शहर के कई इलाकों में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
विज्ञापन

हालात को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके। स्थानीय सूत्रों ने बताया कि बुधवार देर शाम से पुराने शहर के कई इलाकों में हालात पर काबू पाने के लिए इंटरनेट सेवाएं स्थगित कर दी गई हैं, जो शुक्रवार को भी बंद रहीं। जिन इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद रहीं, उनमें बोहरी कदल, हब्बा कदल, खान्यार, एसआर गंज, एमआर गंज, नौशेरा, जतेह कदल, करण नगर, ईदगाह, कमरवारी, सोवरा, रैनावारी, नौहट्टा, हवल, आंचार, सईदपोरा, जमालट्टा, हजरतबल, जालडगर, नवाकदल, सफाकदल, अहमद नगर, बसपोरा, नूरबाग, सैदाकदल, नगीन आदि इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें