फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशों से आने वाले भगवती में होंगे क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। दुनिया भर में कोरोना के ओमिक्रॉन सहित अन्य नए वेरिएंट की दस्तक के बाद जम्मू-कश्मीर में संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। हवाई और सड़क मार्ग से आने वाले विदेशी यात्रियों को कोरोना जांच और आरटीपीसीआर टेस्ट के बाद यात्री निवास भगवती नगर (जम्मू) में क्वारंटीन किया जाएगा। निगेटिव रिपोर्ट पर होम आइसोलेट होने वाले यात्रियों को आठवें दिन दोबारा टेस्ट होगा। पॉजिटिव पाए जाने पर मरीजों को डीआरडीओ अस्पताल जम्मू में शिफ्ट किया जाएगा। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए ये निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश के प्रवेशद्वार लखनपुर में भी कोविड जांच बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न जिलों के उपायुक्तों और स्वास्थ्य अधिकारियों से सुझाव लिए गए। इसमें कहा गया कि सभी विदेशी यात्रियों के आरटीपीसीआर कोविड परीक्षण किए जाएंगे। इसकी चौबीस घंटे में रिपोर्ट आने तक यात्री क्वारंटीन रहेगा। यात्रियों को निशुल्क और पेड क्वारंटीन विकल्प दिया जाएगा। इसमें यात्री निवास भगवती नगर में संस्थागत क्वारंटीन बनाने की योजना है, जबकि पेड क्वारंटीन में कुछ होटल लिए जाएंगे। जिन यात्रियों की रिपोर्ट निगेटिव आएगी, उन्हें सात दिन होम क्वारंटीन किया जाएगा, जिसमें आठवें दिन दोबारा टेस्ट में उनके निगेटिव होने को सुनिश्चित किया जाएगा। यात्रियों के संक्रमित पाए जाने की आशंका से डीआरडीओ जम्मू में भी तैयारी बढ़ाई गई है। इसके लिए भेजे गए चिकित्सा स्टाफ को चरणबद्ध तरीके से वापस बुलाया जा रहा है। विदेशी यात्रियों की सूची हासिल की जाएगी, जिसमें सभी यात्रियों के कोविड परीक्षण किए जाएंगे। हवाई मार्ग के बजाय जो यात्री सड़क मार्ग से प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं, उनकी प्रवेशद्वार लखनपुर में स्क्रीनिंग करने की कोशिश की जाएगी। शिनाख्त न होने पर उनके संबंधित पते से घर तक पहुंचा जाएगा।
-------------
बीते 24 घंटे में प्रदेश में 171 और
लोग संक्रमित, श्रीनगर से 62 मामले
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 171 नए कोविड संक्रमित मामले मिले हैं। राजधानी श्रीनगर से सर्वाधिक मामले आने का सिलसिला जारी है। यहां मंगलवार को 62 स्थानीय स्तर के मामले मिले। बारामुला में 42, बडगाम में 16, जम्मू में 18 नए संक्रमित मामले मिले हैं। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में किसी संक्रमित मरीज की जान नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें