फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ टूटा, रोड पर चलने को मजबूर राहगीर

विज्ञापन
परेड रोड पर टूटी नाली पर बनाई स्लैब। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। परेड पुलिस थाने के साथ लगते रोड पर बनी नाली की स्लैब जगह-जगह से टूट चुकी है। इसे राहगीर फुटपाथ के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसे ठीक करवाने की प्रशासन जहमत नहीं उठा रहा। फुटपाथ टूटा होने के कारण राहगीर सड़क पर चलने को मजबूर है। जम्मू शहर का परेड इलाका मार्केटिंग का केंद्र है, लेकिन यहां लोगों को फुटपाथ पर चलना महंगा पड़ सकता है। हालात ये हैं कि रोड के एक तरफ वाहन खड़े रहते हैं और दूसरी तरफ फुटपाथ टूटा हुआ है। यह रास्ता पैदल चलने वाले लोगों के लिए काफी अहम है, क्योंकि परेड से शालामार अस्पताल और ज्यूल बस स्टैंड जाने के लिए राहगीरों के लिए यही एकमात्र रास्ता है। वहीं शहर में बख्शीनगर अस्पताल से नीचे शक्तिनगर रोड पर कई जगह फुटपाथ ही नहीं बनाए गए हैं। इस मार्ग पर लोगों को रोड पर चलते समय हादसे का डर बना रहता है कि वे किसी वाहन की चपेट में न आ जाएं। स्थानीय निवासी लक्ष्मण सिंह, मोती राम, विनय कुमार, अंकुश कुमार आदि ने प्रशासन से फुटपाथ की मरम्मत करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

---------------
चूहों ने खोद डाली परेड ग्राउंड की दर्शक दीर्घा
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। खेल, धार्मिक कार्यक्रम एवं रैली के लिए प्रसिद्ध परेड ग्राउंड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। देखरेख के अभाव में खेल मैदान में बनी दर्शन दीर्घा की नीचे की मिट्टी को खोद डाला है। इससे ऊपर बनाई गई बैठने की जगह ऊबड़-खाबड़ हो गई है। इससे यहां प्रतियोगिता खेलने आने वाले खिलाड़ियों और दर्शकों को परेशानी उठानी पड़ रहा है। मगर प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारियों को इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
एक तरफ सरकार युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया अभियान चल रही है। इसके तहत नए खेल मैदान बनाने में जुटी है, लेकिन दूसरी तरफ पुराने खेल मैदान की देखरेख की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं परेड ग्राउंड में सफाई व्यवस्था की ओर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। जगह-जगह कूड़ा-कचरा बिखरा पड़ा है।
विज्ञापन

सोमवार को मैदान में अभ्यास करने पहुंचे खिलाड़ियों ने बताया कि पहले मैदान की हालत ठीक थी, लेकिन अब लोगों के बैठने की जगह चूहों ने खोद डाली है। चूहों के द्वारा मिट्टी खोद देने के कारण मैदान की एक तरफ से दीवार भी गिर गई है। अब मैदान में आवास कुत्ते घुस रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि मैदान की हालत सुधारी जाए, ताकि खिलाड़ियों को परेशानी से निजात मिल सके। डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन को भेज दिया गया है, राशि जारी होते ही ग्राउंड की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें