फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने बाद ट्रेन सेवा शुरू, एक घंटे पहले मिलेगा स्टेशन में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पंजाब में किसान आंदोलन के कारण दो महीने बाद मंगलवार से ट्रेनों को परिचालन दोबारा शुरू हुआ। जम्मू और कटड़ा से आधा दर्जन ट्रेनें विभिन्न राज्यों के लिए रवाना हुईं, तो बाहरी राज्यों से भी ट्रेनें पहुंचीं। जम्मू रेलवे स्टेशन से जम्मू तवी-भागलपुर, जम्मू-वाराणसी बेगमपुरा ट्रेन रवाना, तो वहीं कटड़ा से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

जम्मू रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के तय समय से एक घंटे पहले यात्रियों को स्टेशन में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इस दौरान यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। बिना फेस मास्क और यात्री टिकट के किसी को स्टेशन परिसर में नहीं जाने दिया जा रहा है। जम्मू के भगवती नगर में काम करने वाले यूपी के सुनील और मुकेश ने कहा कि ट्रेनें शुरू होने से बड़ी राहत मिली है। वहीं रेलवे अधिकारी ने कहा कि हर यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। कोविड के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए यह व्यवस्था शुरू की है।
-----
एक दिसंबर तक रद्द रहेगी पूजा एक्सप्रेस
रेलवे ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर एक दिसंबर तक जम्मू-अजमेर पूजा एक्सप्रेस के परिचालन को रद्द रखने का फैसला लिया है। वहीं 28 नवंबर से 09027-09028 बांद्रा टर्मिनल-जम्मू तवी को शुरू करने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन अब निर्धारित समय पर चलेगी। वहीं 00901-00902 बांद्रा-जम्मू तवी-बंद्रा पार्सल स्पेशल आज जम्मू से रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें