जम्मू। जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी (जेडीए) के सात बड़े प्रोजेक्टों का काम अतिक्रमण के कारण रुका पड़ा है। जेडीए की कुल 80 हजार कनाल जमीन है। इसमें 62 हजार जमीन पर अतिक्रमण है। इस कारण विवादों के बीच प्रोजेक्टों पर काम शुरू नहीं हो पा रहा। मौजूदा समय में सात बड़े प्रोजेक्टों पर काम रुका पड़ा है। जबकि छह पर काम चल रहा है। कुछ प्रोजेक्टों पर औपचारिकताएं बीते दो साल से पूरी नहीं हो पा रही हैं। अभी तक दो प्रोजेक्टों पर ही काम पूरा हो पाया है।
सूत्रों के अनुसार प्रोजेक्टों पर काम शुरू होता है तो अतिक्रमणकारी कोर्ट से स्टे ले लेते हैं। इस कारण काम वहीं रुक जाता है। हाउसिंग कॉलोनी कोट भलवाल, वीरपुर, रूपनगर और गोल गुजराल में भी ऐसा ही हाल है। यहां पर भी कॉलोनी विस्तार में बाधा आ रही है।
प्रोजेक्टों पर काम पूरा न होने के कारण शहरवासियों को सहूलियतें नहीं मिल पा रही हैं। तमाम प्रोजेक्टों के माध्यम से शहर का नवीनीकरण किया जाना है, लेकिन इसमें कई रुकावटें आ रही हैं।
-----------
रुके प्रोजेक्ट
- आईटी कम कामर्शियल प्लाजा वीरपुर
- सिद्दड़ा में चालकों, यात्रियों की सुविधा के लिए भवन निर्माण
- बाहु फोर्ट में गर्ल्स हॉस्टल
- वीरपुर, कोट भलवाल, रूपनगर और गोल गुजराल में हॉउसिंग कॉलोनी का काम लटका
---------------
इन प्रोजेक्टों पर चल रहा काम
- बस टर्मिनल कम बस स्टैंड
- मुट्ठी मे फ्लैट निर्माण
- कामर्शियल कांप्लेक्स मुट्ठी
---------------
औपचारिकताओं में सिमटे प्रोजेक्ट
- तवी रिवर फ्रंट
- जम्मू हेविटेट सेंटर
----------
पूरे हो चुके प्रोजेक्ट
- हरि सिंह पार्क
- मीडिया कांप्लेक्स
----------------
अतिक्रमण हटाने के लिए कार्रवाई जारी है। कोर्ट स्टे मसलों का हल कोर्ट के माध्यम से होगा। बस स्टैंड कम पार्किंग पर काम अंतिम चरण में है। अन्य प्रोजेक्टों के काम भी पूरे करवाए जाएंगे।
रमेश कुमार, एसई, जेडीए