फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह पहले लगाई एलईडी लाइटें बंद, रात अंधेरे में गुजरना मुश्किल

विज्ञापन
गांधीनगर ग्रीन बेल्ट में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। शहर में नगर निगम की ओर से सात माह पहले लगवाई गई एलइडी लाइटें कई इलाकों में बंद पड़ी हैं। पुराने शहर में काली जनी, लोअर मोती बाजार, पक्का डंगा लक्ष्मी बाजार, पलौड़ा, रूपनगर, गुढ़ा बख्शी समेत अधिकांश मोहल्लों, न्यू प्लॉट, गांधी नगर, शास्त्री नगर और नानक नगर में कुछ जगहों में लाइटें खराब हो गई हैं। इससे रात को गलियों में अंधेरा पसरा रहता है।
विज्ञापन

हालांकि इस बार लाइटों को ठीक करने की जिम्मेदारी लाइटें लगाने वाली कंपनी की है। इसके लिए बाकायदा टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, लेकिन इस पर शिकायतें आने के बाद भी लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा। अमर उजाला की टीम ने रात को शहर के कई इलाकों का दौरा कर स्थिति जानी। पक्का डंगा, लक्ष्मी मंदिर के पास लगी लाइटें बंद पड़ी हैं। इससे यहां राहगीरों को रात के समय गुजरने में परेशानी आ रही है। राहगीर अशोक कुमार, दूलो राम आदि ने बताया कि वह पक्का डंगा जा रहे थे, यहां से गुजरे तो लाइटें बंद थीं। इस कारण उन्हें संभल कर चलना पड़ा। ऐसा ही हाल लोअर मोती बाजार में भी रहा, यहां भी लाइटें बंद पड़ी थीं। लाइटें न जलने से शाम ढलते ही गलियों में अंधेरा पसर जाता है। गुढ़ा बख्शी नगर के ओम सिंह ने बताया कि हाल ही में लगी स्टीट लाइटें फ्यूज हो गई हैं। इस बारे में कई बार नगर निगम को अवगत करवाया गया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
कोट
--------
कंपनी के माध्यम से टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर समस्या का निदान करवाया जा सकता है। नगर निगम भी अपने स्तर पर काम कर रहा है। लोगों को बेहतर सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

-एलएस जम्वाल, एक्सईएन, नगर निगम
---------
एलईडी लाइटें खराब हो रही हैं। इन्हें ठीक नहीं करवाया जा रहा। हर रोज किसी न किसी मोहल्ले से लाइटें खराब होने की सूचना मिल रही है। इस बारे में नगर निगम के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया गया है।
- गौरव चोपड़ा, पार्षद बख्शी नगर
-----------
इस बारे में काम कर रही कंपनी से संपर्क किया जाएगा। समस्या का निदान करवाया जाएगा। शहर में स्ट्रीट लाइटों को बदला गया है। एलईडी लाइटें लगाई गई हैं। लोगों को बेहतर सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन

- पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें