जम्मू। शहर में पेयजल किल्लत बहाल नहीं हो पा रही, इससे लोग परेशान हैं। कुंजवानी, औद्योगिक क्षेत्र, नरवाल, सैनिक कॉलोनी, नानक नगर, शास्त्री नगर में समस्या गहराई हुई है। पानी न आने का कारण बिजली कटौती बताया जा रहा है। लाइट न होने से स्टोरेज टैंकों की मोटरें नहीं चल पा रहीं। बिजली कट दिन में 10 से 12 घंटे लग रह हैं। इस कारण अब टैंकों में पानी पूरा करना मुश्किल हो रहा है। जलशक्ति विभाग के अधिकारी भी बिजली विभाग से संपर्क कर चुके हैं, लेकिन समस्या हल नहीं हो पा रही। उक्त इलाकों में हालत यह हो गई है कि टैंकरों के माध्यम से लोगों को पानी पूरा नहीं हो पा रहा। अब जलशक्ति विभाग ने बिजली विभाग से समस्या हल करने को पत्र लिखा है। पीएचई एक्सईएन आरके महाजन ने बताया कि बिजली कटौती से परेशानी आ रही है। जल्द समस्या का निदान करवाया जाएगा।
---------------------------
नहीं थम रही बिजली कटौती
शहर में बिजली कटौती भी हावी हो गई है। हालांकि रविवार को अन्य दिनों के मुकाबले कम ही बिजली कट लगे हैं। दिन में दो से तीन घंटे ही बत्ती गुल रही। लॉकडाउन होने के कारण बाजार बंद होने से भी लोड ज्यादा नहीं बढ़ा। बिजली की पीक डिमांड 1180 मेगावाट के करीब रही।लाकडाउन होने के कारण लोगों को घर में उमस के बीच समय व्यतीत करना पड़ा।