फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी इलेक्ट्रिक बसों में चालू नहीं हो पाया जीपीएस, और पैनिक बटन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में प्रदूषण मुक्त सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने की कवायद के तहत सरकार ने पैनिक बटन, सीसीटीवी, जीपीएस सहित अन्य सुविधाओं से लेस 40 इलेक्ट्रिक बसों को चलाया था। जम्मू और श्रीगनर शहर में 20-20 बसों का परिचालन किया जा रहा है। जम्मू शहर में 20 इलेक्ट्रिक बसें बीते साल से चलाई जा रही हैं। लेकिन एक वर्ष बाद भी इन बसों में जीपीएस, पैनिक बटन जैसी सुविधाएं शुरू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

इन बसों में जीपीएस सिस्टम शुरू नहीं हो पाया है। जेकेआरटीसी इसके लिए बुनियादी ढांचा तैयार नहीं कर पाया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में लगा पैनिक बटन भी शुरू नहीं हो पाया है। इसके अलावा अधिकांश बसों में इलेक्ट्रिक डिस्प्ले शुरू नहीं हो पाया है। इलेक्ट्रिक डिस्प्ले में यात्रियों को पूरे रूट की जानकारी मिलनी थी, लेकिन अभी यह सुविधाएं शुरू नहीं हो पाई है। गर्मी के मौसम को देखते हुए जम्मू में चलने वाली बसों में एसी लगाए जाने थी, लेकिन अभी इस और कोई काम नहीं हो पाया है। शहर में चलने वाली 20 बसों के लिए फिलहाल एक ही चार्जिंग प्वाइंट है, जिसके कारण बसों को चार्ज करने में समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें