फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पेयर पार्ट्स की दुकानों के आगे गैरेज बन गई सड़कें

विज्ञापन
विवेकानंद चौक के पास दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया अतिक्रमण। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। शहर के कई इलाकों में वाहनों के स्पेयर पार्ट्स की दुकानें खुल गई हैं। इससे जहां वाहन मालिकों को राहत मिल रही है, वहीं आम लोगों के लिए आफत बन गई है। इन स्पेयर पार्ट्स की दुकानों पर स्पेयर पार्ट्स को बेचने के साथ ही उन्हें बिना गैरेज के सड़क पर भी फिट भी किया जा रहा है। वाहनों की सड़कों के किनारों पर हो रही मरम्मत के कारण जाम की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

जम्मू शहर के गुम्मट बाजार, रघुनाथ मार्ग, कासिम बाजार, गांधी नगर, त्रिकुटा नगर समेत अन्य बाजारों में जगह-जगह स्पेयर पार्ट्स की दुकानें खुल गई हैं। रोजाना वाहन चालक किसी न किसी पार्ट्स को खरीदने और फिट करने के लिए इन्हीं स्थानों पर रुक रहे हैं। इससे बार-बार जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है। बार-बार लगने वाले जाम के कारण जहां आम लोग परेशान हैं, वहीं पुलिस को भी यातायात व्यवस्था बनाए रखना चुनौती बन गया है। जब भी जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तो पुलिस आनन-फानन में वाहनों के चालान भी काटने का मजबूर है। यातायात पुलिस का कहना है कि अगर दुकानें स्पेयर पार्ट्स की हैैं तो यहां सिर्फ उन्हें बेचा जा सकता है, मगर यहां उन्हें फिट भी किया जा रहा है। सड़क में वाहन पार्क होने से रोजाना लंबा जाम लग रहा है। इस बारे में आरटीओ को भी कार्रवाई करने के लिए लिखा है। उन्होंने कहा कि जिनका लाइसेंस सामान बेचने का है, वह सामान बेचें। मगर जहां पर गैरेज पास किए गए हैं, उन स्थानों पर वाहनों को पार्क करने के लिए उपयुक्त जगह की व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए।
यातायात पुलिस की डीएसपी शिवाली कोतवाल ने बताया कि स्पेयर पार्ट की दुकानों के आगे वाहन मरम्मत के लिए पार्क हो रहे हैं। इससे जाम लग रहा है। पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें