फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों का सहारा रेडक्रॉस की सराय बना दी स्टोर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। महेशपुरा में रेडक्रॉस अटेंडेंट सराय का तीमारदारों के बसेरे के लिए सितंबर, 2010 में निर्माण किया गया था। यह सराय प्रमुख जीएमसी, सीडी, साइकाइटरी, एसएमजीएस और सुपर स्पेशियलिटी के मध्य में स्थापित है, ताकि इन सभी एसोसिएटेड अस्पतालों से मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार यहां आकर विश्राम कर सकें। लेकिन धीरे-धीरे सराय एक स्टोर के रूप में परिवर्तित होती जा रही है। स्टोर के ग्राउंड, पहले और दूसरे फ्लोर पर भारी भरकम चिकित्सा सामग्री रखी गई है, जिससे तीमारदारों को मजबूरन रुकने के लिए तीसरे और चौथे फ्लोर तक जाना पड़ रहा है। इसमें खासतौर पर बुजुर्ग तीमारदार अधिक परेशान हैं।
विज्ञापन

अटेंडेंट सराय में ग्राउंड सहित चार फ्लोर स्थापित हैं। इसमें एक समय में 152 तीमारदारों को ठहराने की क्षमता है। वर्तमान में अटेंडेंट सराय में दैनिक आधार पर 30-40 तीमारदार पहुंच रहे हैं। लेकिन सर्दियों में अक्तूबर से यह संख्या 100 से अधिक तक चली जाती है। सराय में रुकने के लिए प्रत्येक तीमारदार से 50 रुपये शुल्क लिया जाता है। इसके अलावा रेडक्रॉस की ओर से तीमारदारों को एक समय में 10 रुपये में खाना भी मुहैया करवाया जाता है, इसका उद्देश्य एसोसिएटेड अस्पतालों में तीमारदारों की भीड़ कम करके उन्हें यहां रुकने के लिए आकर्षित करना था। लेकिन मौजूदा अटेंडेंट सराय में जीएमसी की चिकित्सा सामग्री को रखा गया है। इसमें ग्राउंड फ्लोर के अलावा पहले और दूसरे फ्लोरों को पूरी तरह से चिकित्सा सामग्री से भरा गया है। इसमें कमरों के बाहर भी सामान रखा गया है। तीसरे और चौथे फ्लोर को तीमारदारों के लिए खोला गया है, जिसमें 32 लोगों को ठहराने की क्षमता है। लेकिन अगर तीमारदार बढ़ जाते हैं तो उन्हें यहां रखना संभव नहीं है। तीसरे और चौथे फ्लोर तक पहुंचकर तीमारदारों को खाने और बाथरूम के लिए ग्राउंड फ्लोर पर आना पड़ रहा है, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है, क्योंकि सराय में शौचालयों के पुनर्निर्माण पर काम चल रहा है। पिछले कई माह से सराय में चिकित्सा सामग्री को रखने से तीमारदारों की परेशानी बढ़ी है।
---
कोविड के कारण जगह दी गई : सचिव
क्षेत्रीय रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विनोद मल्होत्रा का कहना है कि कोविड के दौरान जगह की कमी के कारण जीएमसी प्रशासन के आग्रह पर उन्हें सराय में सामान रखने की अनुमति दी गई थी। यह मंडलायुक्त की मंजूरी के बाद अनुमति दी गई। कोरोना महामारी से हालात सामान्य होने पर अटेंडेंट सराय में सभी व्यवस्थाएं पहले की तरह बहाल कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें