जम्मू। जम्मू में प्रोसीडिंग ऑफिसर (पीओ) पद के लिए बुधवार को हुई परीक्षा में प्रवेश न मिलने पर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जेकेपीएससी के माध्यम से परीक्षा करवाई गई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एडमिट कार्ड में दस बजे से परीक्षा शुरू होनी थी। वे सुबह नौ बजे परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। इसके बाद फोटो का मिलान किया गया तो आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया। इस कारण अभ्यर्थी परीक्षा देने से वंचित रह गए, जो अन्याय है। परीक्षा पारदर्शी तरीके से करवाई जानी चाहिए। कहा कि लंबे समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।