फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों से नहीं उठ रहा कूड़ा; गंदगी से भरे नाले, रैंकिंग में कैसे मिलेंगे नंबर

विज्ञापन
नई बस्ती में गंदगी से लबालब नाला। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। शहर में स्वच्छता रैंकिंग में सुधार को नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि अभी भी शहर में सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। नालियां समय पर साफ नहीं की जा रहीं, नालों में भी गंदगी भरी पड़ी है। कुछ डंपिंग साइटों से कचरा रूटीन में नहीं उठाया जा रहा। इस कारण भी स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में हर साल ज्यादा सुधार नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत तीन करोड़ से ज्यादा राशि दो साल में खर्च की गई है। नालों से लाखों मीट्रिक टन कचरा भी निकाला गया है। अब फिर से कुछ नालों में हाल वैसा ही है। रिहाड़ी कालोनी में नाले में भी मलबे से लोग परेशान हैं। बस स्टैंड नाले में भी कचरा आम देखा जा सकता है। इसी तरह कनाल नहर में भी कचरा बिखरा रहा है। विक्रम चौक स्थित डंपिंग साइड में सप्ताह में एक ही दिन सफाई होती है। इसी तरह कालिका कॉलोनी, नानक नगर के नालों में मलबा भरा पड़ा है।
नालियां टूटी-फूटी हैं। डंपिंग साइट से भी कचरा दस बजे के बाद ही उठ पाता है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए हर साल दिल्ली से टीमें आती है। टीमें अपनी रिपोर्ट तैयार करती हैं और इस पर रैंकिंग दी जाती है। पहले नगर निगम जम्मू की रैंकिंग 260 पर थी। यह लुढ़ककर 318 पहुंच गई। बाद में नगर निगम ने सुधार के लिए प्रयास किए और रैंकिंग 224 तक पहुंची। अब नगर निगम रैंकिंग में और सुधार करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

------------
आनलाइन औपचारिकताएं की जा रहीं पूरी
- सर्वेक्षण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया तेज गति से चल रही है। नगर निगम आनलाइन प्रक्रिया पूरी कर रहा है। इसमें रैंकिंग सुधार के लिए हर विकल्प पर काम किया जा रहा है और उसे भरा जा रहा है। बीते साल ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई थी।
----------
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के लिए चल रहे कार्यक्रम
रैंकिंग में सुधार के लिए अब स्कूलों, कालेजों में कार्यक्रमों के साथ नुक्कड़ नाटक करवाए जा रहे हैं। इनमें लोगों को शहर को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया जा रहा है। कचरे को कूड़ेदानों में ही डालने को कहा जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रमों में नगर निगम की ओर से लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं। अभी तक दस लाख रुपये से ज्यादा राशि खर्च की गई है। इसमें अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
-----------
रैंकिंग में सुधार के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कचरे को सही ढंग से ठिकाने लगाने पर भी जागरूकता लाई जा रही है। इसके अलावा शहर में नाले, नालियों की हालत में सुधार किया जा रहा है।
- हरिंद्र सिंह, मुख्य ट्रांसपोर्ट अधिकारी, नगर निगम
---------
स्वच्छता रैंकिंग में सुधार लाने के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। कार्यक्रमों के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से सहयोग की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

- पूर्णिमा शर्मा, डिप्टी मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें