सुंडला गांव में छह से सात मार्च तक वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई इलाकों की टीमें भाग लेंगी। आयोजक रमन खजूरिया ने बताया कि सुंडला गांव के हाई स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता रहने वाली टीमों को स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि नकद पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी इनाम दिया जाएगा। प्रतियोगिता में बिलावर, रामकोट और मजालता तहसील के युवा भाग लेंगे। संवाद