फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोड बढ़ने से पांच ट्रांसफार्मर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सर्दी के मौसम लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। जैसे ही बिजली लोड बढ़ रहा है तो ट्रांसफार्मर जल जा रहे हैं। सुबह ठंड बढ़ने के कारण बलोअर, हीटर आदि का लोग प्रयोग कर रहे हैं। इससे लोड बढ़ रहा है। 1200 मेगावाट से ऊपर लोड पहुंचते ही ट्रांसफार्मर जवाब दे जा रहे हैं। रविवार को भी कुंजवानी, सुजवां, सिद्दड़ा, नरवाल, मुट्ठी आदि इलाकों में पांच से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल गए। इस कारण आधे से ज्यादा शहर में बिजली आपूर्ति ठप रही। ट्रांसफार्मरों की मरम्मत करने के बाद ही देर शाम आपूर्ति बहाल हो पाई। इससे कई इलाकों में पानी की किल्लत भी रही। बिजली न होने के कारण मोटरें नहीं चल पाईं। इस कारण लोगों को काफी परेशानी पेश आई है। एक्सईएन पीडी सिंह के अनुसार लोड बढ़ने से परेशानी आ रही है। समस्या का निदान कर दिया गया है।
विज्ञापन

---------
शेड्यूल बिजली कटौती भी बन रही पेरशानी
शहर में शेड्यूल कटौती के कारण भी बिजली सुबह आठ बजे से बंद की जा रही है। रविवार को भी कुछ इलाकों में दोपहर दो बजे के बाद बिजली आई। इस कारण भी लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा है। विद्युत लाइनों के मरम्मत कार्य के कारण रविवार को आधे से ज्यादा शहर में बिजली बंद रही, इससे पानी की आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें