फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही : सुबह बाजार खुलते ही उमड़ रही लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में कोरोना महामारी के मामलों में गिरावट आई है, लेकिन संक्रमण के खतरे को देखते हुए सरकार ने 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू जारी रखा है। हालांकि इस बार लोगों को कुछ रियायत देते हुुए बाजार में दुकानें खोलने की समय सीमा को एक घंटा बढ़ाया है, लेकिन इस रियायत में लोग कोविड नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। शहर में मंगलवार को सड़कों पर सुबह 11 बजे तक यातायात जाम रहा, जबकि बाजार और सब्जी मंडियों में लोगों की भारी भीड़ दिखी। शहर के नई बस्ती इलाके में भी मेले जैसा माहौल बना था।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में प्रशासन ने सुबह छह से सुबह ग्यारह बजे तक दुकानें खोलने की रियायत दी है। इस समय सीमा के दौरान बाजारों में लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। सड़क पर सामान्य दिनों की तरह ट्रैफिक जाम होता है। लोगों बेवजह बाजारों में निकल रहे हैं। शहर के नई बस्ती इलाके सहित नेहरू मार्केट में मंगलवार को ऐसा देखने को मिला। सुबह छह बजे से दुकानें खुलते ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ और सुबह 11 बजे तक भीड़ जुटी रही। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया। पुलिस बल की मौजूदगी थी, लेकिन लोगों की बढ़ती भीड़ चिंता का कारण है। शहर के नवराल मंडी हो या अन्य बाजार खुलने के समय सीमा में बढ़ोतरी होने के बाद लोगों की भीड़ बढ़ती दिख रही है।
--------
सुबह 11 बजे के बाद
पुलिस ने बढ़ाई सख्ती
जम्मू। शहर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुबह 11 बजे के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी। बिना काम लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया गया। दोपहर को सड़कें सुनसान रहीं, हाईवे पर इक्का-दुक्का वाहन ही नजर आए। शहर के ज्यूल चौक, महेशपुरा चौक, पनामा चौक समेत अन्य चौक-चौराहों पर सन्नाटा रहा। हालांकि जरूरी काम के लिए लोग बाहर निकले। बीएसएनएल कार्यालय में भी लोग काम करवाने के लिए पहुंचे, यहां कोविड नियमों का ध्यान रखा गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें