फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनलॉक होते बाजारों में भीड़, फिर कोरोना बढ़ने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जिले में अनलॉक होते ही बाजारों में बढ़ी भीड़ कोरोना संक्रमण को दोबारा पनपने का न्योता दे रही है। शहर के बाजारों में मंगलवार को कपड़ा, कॉस्मेटिक, फुटवेयर, सराफा सहित अन्य प्रतिष्ठानों के खुलने से खरीदारों की भारी भीड़ जुट गई। सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं रखा गया। अधिकतर बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। अभी वैकल्पिक दिवस पर बाजार खुलने पर ही यह हालत बन गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुराने शहर के लिंक रोड, राज तिलक रोड, पुरानी मंडी, मोती बाजार, सिटी चौक, शालामार, जैन बाजार, जानीपुर, तालाब तिल्लो, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, कैनाल रोड, डोगरा बाजार, रघुनाथ बाजार आदि में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोग पहुंच गए। सबसे ज्यादा खराब स्थिति पुराने शहर के संकरे बाजारों में रही।
दोपहर को हल्के बादल छाने से बाजार में भी राहत दिखी। दिनभर लोगों की चहल-पहल रही। पुराने शहर के अधिकतर बाजारों में सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े रहने से हालात ज्यादा खराब रहे। जाम से लोग परेशान हुए। पैदल आवाजाही में भी सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा गया।
विज्ञापन

पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने भी अवैध पार्क किए वाहनों को हटाने की जहमत नहीं उठाई। बाजारों में बड़ी संख्या में लोग बिना काम के बाहर घूमते नजर आए। अभी भी बाजारों में कई लोग बिना मास्क नजर आ रहे हैं। यही नहीं कई प्रतिष्ठानों पर दुकानदार भी मास्क लगाने से परहेज कर रहे हैं, जिनका कोई निरीक्षण नहीं किया जा रहा है। बिना मास्क और सामाजिक दूरी का पालन न होने से कोरोना संक्रमण दोबारा बढ़ने का खतरा बन गया है। विशेषज्ञों के अनुसार सामुदायिक स्तर पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन न होने से संक्रमण को फैलने में मदद मिलती है और इसका असर अगले दो से तीन हफ्तों में दिखता है।
----------
बसों में ठूंस-ठूंसकर भरीं जा
रहीं सवारियां, कार्रवाई नहीं
बाजार पहुंचने के लिए मेटाडोर में भी भारी भीड़ रही। बसों में ठूंस-ठूंस कर सवारियां भरी जा रही हैं। इस पर प्रशासनिक अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे, कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। दोमाना से जम्मू के बाजार में पहुंचे ज्ञान चंद, रमेश, संतोष आदि ने बताया कि वह जरूरी सामान की खरीदारी करने आए हैं। वीकेंड लॉकडाउन के कारण बाजार बंद थे। अब इनके खुलने से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें