फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह फल-सब्जी विक्रेता, दो सफाई कर्मी और दो मरीज संक्रमित

विज्ञापन
बीसी रोड बस्ती में कोरोना संक्रमित आने के बाद बस्ती को सील कर दिया है। - फोटो : SHRINAGAR
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश की शीतकालीन राजधानी जम्मू में कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने लगा है। रविवार को जिले में 65 नए मामले आए हैं। इनमें से 15 लोगों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। संक्रमितों में बीसी रोड स्थित कबीर बस्ती के 6 फल-सब्जी विक्रेता शामिल हैं। यह सभी लोग पिछले दिनों संक्रमित मिले दो फल एवं सब्जी विक्रेताओं के संपर्क में आए थे। वहीं, शहर के दो सफाई कर्मी और छन्नी हिम्मत व संजय नगर से एक-एक मरीज कोरोना से संक्रमित पाया गया है। जम्मू में लगातार दूसरे दिन 50 से अधिक मामले रिपोर्ट हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार एक अगस्त को जिले में 52 मामले आए थे। इससे पूर्व 31 जुलाई को 41, 30 जुलाई को 38 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए। इसी तरह से 29 जुलाई को 49 लोगाें की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जम्मू जिले में अब तक 1187 लोगों कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और एक्टिव मामले 545 हैं। कोरोना की वजह से जम्मू जिले में 19 लोग अब तक जान भी गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें