फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में बंदर बर्बाद कर रहे फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। क्षेत्र की पंचायतों में इन दिनों लोग बंदरों से परेशान हैं। इनका आतंक इस कदर बढ़ गया है कि वे खड़ी फसल को उजाड़ रहे हैं। इनके कारण किसानों को अपने भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

कंडी क्षेत्र की पंचायत डोरी, डेगर, चौकी चौरा, सयोट, बुद्ध चडेई, चननी, सुंगल समहां सहित अन्य पंचायतों में बंदरों की बढ़ोतरी ने आतंक मचा रखा है। खेतों में बंदरों के झुंड धावा बोलकर फसल बर्बाद कर देते हैं। ग्रामीणों को फसल बचाने के लिए पहरा देना पड़ रहा है। ग्रामीणों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई कि बंदरों की रोकथाम के लिए कदम उठाया जाए। इसके बावजूद भी प्रशासन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है। झुंड में बंदर गेहूं, गोभी, मूली, गजर, टमाटर और अन्य फसल पर रात और दिन में धावा बोल कर फसल बर्बाद करते हैं।
किसान राज कुमार ने बताया कि कंडी क्षेत्र में इन दिनों बंदरों के आतंक से परेशान हैं। लगातार फसल नुकसान होने पर परिवार सदस्यों को चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बंदर फसल बर्बाद करते हैं। सरकार को चाहिए कि बंदरों की रोकथाम के लिए जल्द से जल्द कदम उठाए। ग्रामीण संसार चंद ने बताया कि दो साल से क्षेत्र में बंदरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि किसी खेत पर धावा बोल कर फसल बर्बाद कर देते हैं, जिसमें गेहूं की फसल सहित अन्य फसलें शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पहरा देकर बंदरों की रोकथाम की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें