फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जिला अस्पताल में प्राइवेट टेक्नीशियन ने किया अल्ट्रासाउंड, हुआ हंगामा

Tue, 25 Feb 2025 12:18 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
रियासी अस्पताल में विरोध जताते कांग्रेस नेता।  संवाद - फोटो : reasi
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की छुट्टी होने पर प्रशासन ने बुलाया प्राइवेट टेक्नीशियन
विज्ञापन

रियासी। जिला अस्पताल के पास स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक में काम करने वाले सहायक की ओर से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड किए जाने का मामला सामने आया है। इससे हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में तैनात अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की छुट्टी होने पर प्रशासन ने एक प्राइवेट टेक्नीशियन को बुलाया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही कांग्रेस के युवा नेता करन देव सिंह मौके पर पहुंचे और पुरुष टेक्नीशियन को महिलाओं का अल्ट्रासाउंड करने का विरोध किया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया। इस दौरान, प्राइवेट मेडिकल एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल भी अधिकारियों से मिलने पहुंचा। कांग्रेस नेता करन देव सिंह ने मांग की है कि अस्पताल में हो रही अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। संवाद
विज्ञापन

मरीजों को असुविधा न हो, इसलिए प्राइवेट टेक्नीशियन की सेवाएं ली गईं।
-गोपाल दत्त, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट अस्पताल

यदि अस्पताल प्रशासन से कोई लिखित शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
- विशाल सिंह जमवाल, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें