जम्मू। भाजपा प्रवक्ता डॉ. ताहिर चौधरी ने स्कूलों में प्रवेश सत्र में निजी स्कूलों के प्रबंधन की तरफ से भवन के रखरखाव, विकास शुल्क, परिवहन जैसे अनुचित मदों का बोझ डाले जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह सीधे तौर पर अभिभावकों के ऊपर आर्थिक बोझ है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मौलिक अधिकार है। कुछ निजी शैक्षिक संस्थानों ने इसे व्यवसाय में बदल दिया है। इनकी मंशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का शोषण करना है। महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षा मंत्री व सरकार से मांग की कि ऐसे स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।