फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन फरवरी को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, एम्स का करेंगे शिलान्यास

Sun, 13 Jan 2019 02:16 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
नरेन्द्र मोदी - फोटो : फाइल
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 जनवरी के बजाय तीन फरवरी को रियासत के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह विजयपुर में प्रतिष्ठित एम्स परियोजना के अलावा कई विकास परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। नई दिल्ली में हो रही भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक के दौरान प्रदेश भाजपा नेताओं को इसकी जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार मोदी एम्स सहित जम्मू संभाग में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनमें जम्मू-अखनूर फोर लेन परियोजना, लद्दाख विश्वविद्यालय, सुंदरबनी डिग्री कालेज, अखनूर में इंद्र पत्तन पुल, उधमपुर में देविका नदी के सुंदरीकरण कार्य, शाहपुर कंडी और उज्ज परियोजना का आनलाइन शिलान्यास भी करेंगे। रटले पनबिजली और चिनैनी-सुद्ध महादेव वैकल्पिक राज मार्ग आदि परियोजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के अनुसार तीन फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू दौरा फाइनल हो गया है। दौरे के दौरान जम्मू कश्मीर के लोगों को प्रधानमंत्री विकास कार्यों का तोहफा देने के अलावा विजयपुर में एम्स परियोजना के शिलान्यास के बाद रैली को संबोधित भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाह, राम माधव से मिले प्रदेश भाजपा नेता

राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली गए भाजपा के प्रदेश नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, महासचिव संगठन राम लाल समेत कई केंद्रीय नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रियासत के सियासी हालात व लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों की जानकारी दी। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा और मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी को राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बताया कि तीन फरवरी को प्रधानमंत्री जम्मू के दौरे पर आएंगे। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रदेश के भाजपा नेता रविवार 13 फरवरी को राज्य में वापिस लौटेंगे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें