फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई दौरा कर प्रधानमंत्री ने दिया हर मदद का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह जम्मू कश्मीर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया। उन्होंने बाढ़ में घर-बार और जान गंवा चुके लोगों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार को भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व शनिवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा किया था।

रविवार सुबह 10.20 पर जम्मू के टेक्निकल एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीकॉप्टर से सीधे जम्मू संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने निकल गए। घाटी में बाढ़ से जबरदस्त तबाही देखकर उन्होंने शोक भी प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

बोले मोदी, केन्द्र सरकार पीड़ितों के साथ

प्रधानमंत्री ने घाटी के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बाढ़ प्रभावितों को हर प्रकार की मदद दी जाएगी। केन्द्र सरकार इसके लिए मुआवजे की घोषणा पहले ही कर चुकी है, इसके अलावा भी राज्य सरकार के साथ मिलकर पीड़ितों को सभी सहायता मुहैया कराई जाएगी।

वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री को जम्‍मू में प्रेस को भी संबोधित करना था लेकिन अपरिहार्य कारणों के चलते कार्यक्रम को स्‍थगित कर दिया गया। जिसके चलते प्रेस कान्फ्रेंस नहीं हो पाई।

प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ टेक्निकल एयरपोर्ट पर ही बाढ़ से निपटने के हालातों पर चर्चा की।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ उनके प्रिंसिपल सेक्रटरी व कैबिनेट सेक्रेटरी भी मौजूद रहे। इसके बाद मोदी कश्मीर क्षेत्र में हालातों का जायजा लेने के लिए श्रीनगर के लिए निकल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें