फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर घाटी में हो सकते हैं अंतरराष्ट्रीय मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी के युवाओं का हिंसक घटनाओं से रुख मोड़ने के लिए अब खेलों का सहारा लिया जाएगा। इसी क्रम में घाटी में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं की मेजबानी को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ बुनियादी ढांचे को विकसित करने पर काम किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के हस्तक्षेप के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दो सौ करोड़ रुपये खेलों के उत्थान के लिए दिए।

पैकेज में प्रमुख स्टेडियमों का नवीनीकरण के साथ नए निर्माण किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव जावेद अहमद शाह के अनुसार जम्मू के साथ कश्मीर में खेलों को नया मुकाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन

जून 2016 को अंतरराष्ट्रीय रगबी चैंपियनशिप का आयोजन

रियासत के खेल इतिहास में पहली बार बख्शी स्टेडियम श्रीनगर में जून 2016 को अंतरराष्ट्रीय रगबी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। साउथ एशियन रगबी 7 चैंपियनशिप में भारत के अलावा श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के धुरंधर शिरकत करेंगे।

युवा सेवा एवं खेल विभाग के मंत्री मौलवी इमरान रजा अंसारी भी घाटी में अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप को बढ़ावा देने की वकालत कर चुके हैं। कश्मीर में हाल ही में कई सालों बाद हाकी को भी शुरू किया गया है।

खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी विभागों में कार्यरत 25 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को वापस मैदान पर लाकर घाटी में उनके गृह क्षेत्र में सेवाएं ली जाएंगी।

इसके अलावा राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं को दूसरे राज्यों की तर्ज पर स्वर्ण पदक के लिए पांच, रजत के लिए तीन और कांस्य के लिए दो लाख रुपये का पुरस्कार देने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें