रियासत के दौरे पर आ रहे राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी दो सितंबर को माता वैष्णो देवी के दर्शन को कटड़ा भवन पहुंचेंगे। राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखते हुए सोमवार को एडवांस सिक्योरिटी लाइसनिंग (एएसएल) की मीटिंग हुई, जिसमें तमाम तैयारियों की समीक्षा की गई।
बैठक में जिला विकास आयुक्त रियासी शब्बीर अहमद भट, एसएसपी रियासी, एसएसपी सिक्योरिटी, एसएसपी सीआईडी, डिप्टी सीईओ श्राइन बोर्ड, संयुक्त सूचना निदेशक जम्मू व अन्य अफसर उपस्थित थे।
इस दौरान राष्ट्रपति की यात्रा के सुचारु संचालन पर विचार किया गया और अफसरों को आवश्यक इंतजाम के निर्देश भी दिए गए। इसके बाद राजभवन जम्मू में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई।