फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी की शरण में पहुंचे राष्ट्रपति ने मांगा आशीर्वाद

Tue, 02 Sep 2014 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों के जम्मू दौरे पर आए महामहिम प्रणव मुखर्जी ने दिल्ली विदा होने से पहले वैष्णो देवी के दर्शन किए। महामहिम ने पवित्र गुफा में जाकर माता के दर्शन किए। यहां पर राष्ट्रपति एक पंची हैलीपेड का उद्धाटन भी किया।
विज्ञापन


इससे पहले राष्ट्रपति ने सोमवार को जम्मू विवि के 14वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया था। यहां पर राष्ट्रपति ने विभिन्न विभागों और विषयों के होनहार विद्यार्थियों को 39 गोल्ड मेडल प्रदान किए।

कल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी उच्च शिक्षा की हालत पर चिंता जाहिर की थी। जम्मू विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि उच्च शिक्षा के सामने आज बड़ी चुनौतियां हैं। देश में 723 विश्वविद्यालय हैं। पर, दुनिया के टाप 200 में देश का एक भी विश्वविद्यालय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि विश्वविद्यालयों को ऐसे रिसर्च पर जोर देना चाहिए जो विकास को गति देने के साथ समस्याओं का समाधान खोज सकें।

जम्मू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि 12वीं योजना में उच्च शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें