डीन बोले - एलओपी मिलने के बाद स्थिति हो सकेगी साफ :
श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस को दोबारा संचालित करने के लिए किए गए आवेदन के बाद चर्चाएं गर्म हैं। जिन स्थितियों में आंदोलन सड़क तक किया गया वह बाधा दूर हुई या नहीं कोई नहीं जानता। मेडिकल काॉलेज के डीन कुलदीप सिंह ने बताया कि आवेदन के साथ प्रोजेक्ट रिपोर्ट,बिल्डिंग की स्थिति की जानकारी संलग्न की गई है। एनएमसी से एलओपी (लेटर ऑफ परमीशन) मिलने के बाद पता चलेगा कि मेडिकल कॉलेज को किस स्थिति में संचालित किया जाना है। यह केंद्र सरकार के पूल में होगा या राज्य सरकार यानी बोपी के नियमों के तहत संचालित होगा। जानकारी दी कि यदि मेडिकल कॉलेज को अल्पसंख्यक का दर्जा लेना है तो इसके लिए संसद से या केंद्र सरकार की तरफ से निर्णय लेना होगा।
दो दिन बाद होगी संघर्ष समिति की बैठक में लेंगे निर्णय :
श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के अध्यक्ष कर्नल (रिटायर्ड) सुखवीर सिंह मनकोटिया ने कहा कि उनकी जानकारी में नहीं है कि आवेदन हुआ है। यदि ऐसा है तो निराशजनक है कि संगठन को इसकी जानकारी नहीं दी गई और विश्वास में नहीं लिया गया। कैसे पता चलेगा कि नए आवेदन में सनातन धर्म के छात्रों के हित शामिल हैं या नहीं। इसको लेकर दो दिन बाद संघर्ष समिति की बैठक बुलाकर चर्चा की जाएगी।