गायक अदनान सामी का म्यूजिकल कंसर्ट शनिवार को डल झील किनारे एसकेआईसीसी में आयोजित किया गया है। इसके लिए 100 लायजन आफिसर तैनात किए गए हैं जो मेहमानों को संभालने के साथ ही सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने में मदद करेंगे।
उधर, कंसर्ट को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एसकेआईसीसी को पूरी तरह सील कर दिया गया है। डल झील के रास्ते को भी सील कर दिया गया है। किसी को भी आने जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। इस कंसर्ट को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
वही इस म्यूजिकल कंसर्ट के बारे में अदनान सामी ने कही कि इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है जिससे़ लोग आकर कश्मीर की सुंदरता देखना को मजबूर हो।
The main aim of this endeavour is to promote tourism, people should come and see the beauty of Kashmir:Adnan Sami pic.twitter.com/ApyriROUl7
— ANI (@ANI) October 7, 2017
J&K: Preparations underway for #AdnanSami 's concert in Srinagar later today pic.twitter.com/c74t9NGaip
— ANI (@ANI) October 7, 2017