फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः दो दिवसीय पुलिस के दिवाली मेले की तैयारियां शुरू, उपमुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

Thu, 12 Oct 2017 08:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
राज्य पुलिस परिवार वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से पहली बार दिवाली मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह 15 अक्तूबर को इसका उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन


मेले का आयोजन गुलशन ग्राउंड में किया जा रहा है। 16 अक्तूबर को भी मेला जारी रहेगा। दो दिवसीय मेले में लोगों के लिए आकर्षक गिफ्ट आइटम और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

आर्म्ड पुलिस के आईजी शफकत वट्टाली ने वीरवार को पत्रकार वार्ता कर आयोजन की जानकारी दी। बताया कि ब्रांडेड कंपनियों के उपहार मेले में कम दाम पर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा बच्चों के खेलने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


राज्य के स्थानीय कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां पेश करेंगे। मेले को आयोजित करने का मुख्य मकसद है कि अधिक से अधिक लोग पुलिस के साथ जुड़ सकें। पुलिस चाहती है कि प्रदूषण मुक्त दिवाली लोग पुलिस परिवार के साथ मनाएं। वहीं गुलशन ग्राउंड में विभिन्न स्टालों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें