फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में पंचायत उप चुनाव अक्तूबर-नवंबर में कराने की तैयारी, सुगबुगाहट तेज

Fri, 04 Sep 2020 02:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कारणों से स्थगित पंचायत उप चुनाव कराने की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रिक्त पड़े 13 हजार पंच-सरपंचों तथा नौ बीडीसी के पदों पर उप चुनाव अक्तूबर-नवंबर तक कराने की तैयारी है। अधिकांश रिक्त पद कश्मीर संभाग के हैं। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो उप चुनावों की अधिसूचना जल्द जारी हो सकती है। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि चुनाव विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अगले कुछ दिनों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उप राज्यपाल से मिलकर इस मुद्दे पर बात कर सकते हैं। विभागीयअधिकारी ने बताया कि फरवरी में चुनाव स्थगित किए गए थे। उस वक्त सारा डाटा तैयार था। अब चुनाव की तिथि घोषित करने में बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करने की जरूरत नहीं होगी। सुरक्षा, ट्रांसपोर्ट, संचार प्लान सब कुछ तैयार है। बूथ स्तर की भी कसरत पूरी है। 

चूंकि अक्तूबर के बाद बर्फबारी वगैरह का मौसम बन जाता है, ऐसे में अक्तूबर तक चुनाव कराने को प्राथमिकता दी जा रही है। ज्ञात हो कि गत 28 एवं 29 अगस्त को कश्मीर के दौरे में भाजपा महासचिव राम माधव ने भी जल्द ही पंच-सरपंच तथा बीडीसी के रिक्त पदों पर चुनाव के संकेत देते हुए कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से फरवरी में स्थगित कर दिया गया था चुनाव

गत 13 फरवरी को आठ चरणों में उपचुनाव कराने की अधिसूचना जारी की गई थी, लेकिन सुरक्षा कारणों से पंचायत उपचुनाव को सरकार ने अधिसूचना जारी होने के पांच दिन बाद ही स्थगित कर दिया। जिस वक्त चुनाव स्थगन की घोषणा की गई उस समय तक पहले दो चरण के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी थी। 

उपचुनाव में हिंसा फैलाने के मिले थे इनपुट
सूत्रों का कहना है कि पंचायत उपचुनाव के दौरान आतंकियों की ओर से व्यापक पैमाने पर हिंसा फैलाने की सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले थे। इनपुट थे कि पाकिस्तान की ओर से इसके लिए आतंकियों को प्रत्याशियों तथा सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में घाटी में प्रत्याशियों की सुरक्षा को मुकम्मल बनाने की चुनौती होगी। 

विपक्षी दलों ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया था
पंचायत उपचुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने प्रत्याशियों की सुरक्षा, मौजूदा हालात, नेताओं पर पाबंदियों आदि मुद्दों को जोर-शोर से उठाया था। उनका कहना था कि चुनाव के लिए हालात अनुकूल नहीं हैं। पहले माहौल को अनुकूल बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें