सांबा। जिले के रामगढ़ के सीमावर्ती गांव दग में बाबा चमलियाल की दरगाह पर आगामी 26 जून को मेले का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही है। शुक्रवार को विधायक डॉ. देवेंद्र मन्याल ने दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया।
दरगाह कमेटी के बिल्लू चौधरी ने विधायक को आयोजन से जुड़ी जानकारी दी। विधायक ने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने एक परियोजना को पूरा करवाया है, जिससे बाबा की मजार पर आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। मेले के विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। संवाद