फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2019: 15 जून तक बालटाल से गुफा तक ट्रैक होगा क्लीयर

Sat, 01 Jun 2019 10:03 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के सुगम और सुचारु संचालन के लिए प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है। ट्रैक क्लियरेंस से लेकर हर सुविधा को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि 15 जून तक बालटाल से अमरनाथ गुफा तक ट्रैक पूरी तरह साफ कर लिया जाएगा। 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा बालटाल और पहलगाम के रास्ते शुरू होगी।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा का पंजीकरण शुरू हो गया है। पहली मई से हेलिकाप्टर सेवा के इच्छुक शिव भक्त भी ऑनलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करवाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कई उच्च स्तरीय बैठकें हो चुकी हैं। यात्रा का समय करीब आते देख अब जमीनी स्तर पर भी अधिकारी तैयारियों में एड़ी-चोटी का जोर लगा दिए हैं। 

मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के डिप्टी कमिश्नर हशमत अली ने खुद बालटल ट्रक का दौरा कर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर ट्रैक पर हिमस्खलन हुआ है, जिसे क्लियर किया जा रहा है। कई जगहों पर ट्रैक को नुकसान पहुंचा है, उसे ठीक करने का काम जारी है। हशमत ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि 15 जून तक बालटल से पवित्र गुफा तक पूरा ट्रैक साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं ट्रैक क्लियरेंस में लगे मजदूर मोहम्मद अफजल कुमार नामी ने बताया कि वह 20 दिन से लगातार ट्रैक पर काम कर रहे हैं। कोशिश है कि जल्द से जल्द यह साफ हो जाएग। ताकि श्रद्धालुओं को कोई मुश्किल न आए। एक अन्य मजदूर मीठा खटाना ने बताया कि ट्रैक से पस्सियां हटाने का काम कर रहे हैं। जल्द ही यह काम पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें