जम्मू सहित अन्य रेलवे स्टेशनों के बाहर जल्द सस्ता आटा और चावल भी मिलेगा। पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर रेलवे इसकी शुरूआत करने जा रहा है। इसमें रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में वैन खड़ी रहेगी, जिससे लोगों 29 प्रति किलो चावल व 29 रुपए प्रति किलो आटा मिलेगा। रेलवे मंत्रालय ने सभी जोन को इस प्रोजेक्ट को शुरू करने का निर्देश जारी किया है।
जम्मू रेलवे स्टेशन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर इसे शुरू किया जाएगा। केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने भारत आटा और भारत चावल बेचने की योजना बनाई है। जम्मू रेलवे स्टेशन के डीटीएम प्रतीक श्रीवास्तव ने कहा कि मंत्रालय ने इस योजना को हरि झंडी दी है, लेकिन अभी तक हमारे इसे शुरू करने के लिए कोई आदेश नहीं आया है।
इसमें स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में वैन खड़ी होगी जहां से लोग आटा और चावल खरीद सकेंगे। बता दे की रेलवे बोर्ड ने उत्तर रेलवे सहित सभी जोनल रेलवेज के जीएम और प्रिंसिपल सीसीएम को स्टेशनों पर वैन खड़ी करने के लिए जगह देने को कहा है। इन वैन से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से लोगों को सुविधा मिलेगी, उन्हें सस्ते धाम पर आटा व चावल मिलेंगा। हालांकि इन वैन में सिर्फ भारत आटा चावल ही बेचा जाएगा।
उधमपुर रेलवे स्टेशन पर लगेगी चार स्वचालित सीढ़ियां
अमृत भारत रेल परियोजना में के तहत विकसित हो रहे उधमपुर और बड़गाम रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से जुड़ी सुविधाओं का उन्नयन होगा। अमृत भारत रेल परियोजना में फिरोजपुर मंडल के सात रेलवे स्टेशन आते है। इसमें उधमपुर रेलवे स्टेशन में चार स्वचालित सीढि़यां और बडगाम में दो लिफ्ट लगेगी। इससे न सिर्फ आम यात्रियों को बल्कि दिव्यांग यात्रियों को सुविधा मिलेगी।