फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के बीच गर्भवती को 12 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचाया अस्पताल, परिवार का प्रशासन पर ये आरोप

Tue, 05 Jan 2021 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
गर्भवती को अस्पताल ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके में बर्फबारी के चलते रास्ते बंद हो जाने से एक गर्भवती को 12 किलोमीटर पैदल स्ट्रेचर पर रखकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। यहां गर्भवती ने बच्ची को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


हमाम मारकूट के अब्दुल मजीद की पत्नी को स्ट्रेचर से भारी बर्फबारी के बीच ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला ने डांगीवाचा उप जिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। उसकी हालत स्थिर है। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ इंच ही बर्फबारी हुई थी, लेकिन प्रशासन ने किसी प्रकार की मदद नहीं की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः हिमपात से सराबोर हुई 'जन्नत', तस्वीरों के जरिए आप भी उठाएं बर्फबारी का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें