असाधारण आसूचना कुशलता पदक-2020 के लिए चयनित पुलिस के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर पुलिस के सात अधिकारियों को असाधारण आसूचना कुशलता पदक-2020 से सम्मानित किया जाएगा। साहस और कौशल प्रदर्शन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अफसरों का चयन किया गया है।
इनमें एसपी राजोरी चंदन कोहली, एसपी ऑपरेशन श्रीनगर ताहिर अशरफ, एएसपी बडगाम अमित वर्मा, एसडीपीओ अखनूर अजय शर्मा, इंस्पेक्टर दिलराज सिंह, सैयद परवेज सजाद और एएसआई फारूक अहमद मंटू शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि सम्मान मिलने से जवानों, अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा। इससे पहले डीजीपी मेडल से 551 पुलिस कर्मियों, एसपीओ, 52 सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी समेत 4 नागरिकों और 22 अधिकारियों को नवाजे जाने की घोषणा की थी।